श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा अपने चरम पर है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान बद्रीनाथ धाम में तैनात पुलिस जवान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की मदद के लिए भी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
1. डेढ़ लाख रुपये की घड़ी ढूंढकर श्रद्धालु को लौटाई
जापान निवासी NRI एसपी डिमरी भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनकी Diesel कंपनी की करीब ₹1.50 लाख कीमत की घड़ी कहीं खो गई। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल दिवाकर सती एवं कांस्टेबल शीशपाल ने तत्परता से तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद घड़ी सकुशल बरामद कर उनके सुपुर्द कर दी।
2. भीड़ में बिछड़ी 12 वर्षीय तंज़ील को परिजनों से मिलाया
धाम में दर्शन के दौरान 12 वर्षीय तंज़ील भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची को अकेला पाकर पुलिस जवानों ने उसकी मदद की और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से लाउड हेलर पर अनाउंसमेंट एवं फोन के जरिए संपर्क स्थापित कर उसे सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।
3. माणा गांव में परिजनों से बिछड़ी रुद्रा देवी परमार को मिलाया
माणा गांव में रुद्रा देवी परमार अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। परिजन उनकी तलाश में परेशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस जवानों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए रुद्रा देवी को सकुशल खोज निकाला और उनके परिजनों के सुपुर्द किया।