Spread the love

बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल)।मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल की ओर से एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी हासिल की और अपनी जिज्ञासाएं व सवाल अतिथियों के समक्ष रखे।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने युवाओं को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने एसआईआर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे। अतिथियों ने उनके प्रश्नों का जवाब देते हुए शंकाओं का समाधान किया। संवाद के दौरान युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विषय को लेकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।

इस अवसर पर यूथ आइकन संस्कृति नेगी, अक्षत बिजल्वाण और आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष राणा उपस्थित रहे। एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. एए बौडाई, प्रो. जेडीएस नेगी, डॉ. शंकर लाल, प्रो. केसी पेटवाल और प्रो. यूएस नेगी सहित रविन्द्र चौहान, शिवानी मनवाल एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समापन पर परिसर निदेशक प्रो. एए बौडाई ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

By admin