स्थानीय लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को दी जा रही प्राथमिकता
विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेलाकुई में मंगलवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। यह सड़क श्री प्रवीण अग्रवाल के आवास से श्री संदीप जायसवाल के आवास होते हुए पुराने पोस्ट ऑफिस, सेलाकुई तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ दैनिक गतिविधियां भी सुगम होती हैं।
विधायक ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और नगर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उनका प्रयास है कि आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर अनिल नौटियाल, हर्षवर्धन, नरगिस कश्यप, कल्पना कोहली, मनोज पवार, विनोद पाल, आशुतोष चौहान, रविंद्र रमौला, निखिल गुसाईं और महिपाल बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
