Spread the love

देहरादून, ऑपरेशन प्रहार” कोतवाली प्रेम नगर, एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियो पर नकेल कसती दून पुलिस, जानलेवा हमले के आरोपी को प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

दिनांक – 23/05/2026 को कोतवाली प्रेम नगर पर वादी श्री कुमार निशांत पुत्र शंभू नाथ झा निवासी मुजफ्फरपुर बिहार द्वारा विपक्षी 1 समीर त्यागी 2 एकलव्य तथा 3- प्रियांशु राणा के द्वारा अपने भाई के सर पर जान से मारने की नीयत से हमला करने तथा गाली-गलौज करने के संबंध में तहरीर दी गई। जिस पर तत्काल प्रेम नगर कोतवाली पर मु0अ0सं0 : 97 / 2026 धारा109/115(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवास गढ़ी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश को दिनांक 28/05/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान उक्त घटना में आर्यन पुत्र प्रवेश कवि का भी सम्मिलित होना प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसि पतारसि करते मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19-06-26 को अभियुक्त आर्यन को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में नामज़द व प्रकाश में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- आर्यन पुत्र प्रवेश निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 विजय प्रताप रही
2- कां0 अनीश

By admin

You missed