मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी जनसंवाद के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे सरकार की योजनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की विकासपरक पहल को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी लगातार जनसंवाद में जुटे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने पार्षदों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों, क्षेत्रीय समस्याओं और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान पार्षदों के साथ स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने में सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
राजेश सेठी व्यक्तिगत रूप से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव जान रहे हैं। उनका प्रयास है कि जनसंवाद के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई जाए।
चाय पर चर्चा को इसी संवाद अभियान की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इसमें पार्षदों ने भी जनहित के कार्यों में सहयोग और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भागीदारी निभाने की बात कही।




