Spread the love
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण — व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश 🚨
आज श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS), पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली जौलजीबी, अस्कोट व थाना कनालीछीना का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, मालखाना तथा कार्यालय अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता एवं उच्च कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस बल को आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं मर्यादित व्यवहार करने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा सजग रहने हेतु प्रेरित किया।

By admin

You missed