Spread the love
🚨 शराब पीकर वाहन चलाने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने कराई हवालात की सैर🚨
शराब पीकर व खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिवस थाना जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत उपनिरीक्षक आशीष रावत मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालक योगेश कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 154 लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
⚠️ पुलिस का संदेश:
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अभद्र व्यवहार तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

By admin