बद्रीनाथ धाम में बिछड़ी बुजुर्ग महिला को पुलिस जवान ने अपनों से मिलाया, खिले चेहरे
श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए आईं हरियाणा निवासी 60 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री रामकरण, निवासी सफीदों, जनपद जींद, अपने साथियों से बिछड़ गईं। काफी देर तक साथी न मिलने पर उनके साथियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान विवेक चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए महिला की तलाश शुरू की। अपनी सूझबूझ और प्रयासों से उन्होंने कृष्णा देवी को खोज निकाला और सकुशल उनके साथियों से मिलवा दिया।
बिछड़े साथियों से दोबारा मिलकर महिला ने राहत की सांस ली। इस मानवीय मदद के लिए उनके साथियों ने चमोली पुलिस का आभार जताया।
