Spread the love
ईमानदारी और तत्परता की मिसाल बना स्थानीय युवक, पुलिस के प्रयासों से श्रद्धालु को वापस मिला कपड़ों से भरा बैग।
चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आई दिल्ली निवासी सरिता श्रीवास्तव का कपड़ों से भरा बैग बस में गलती से दूसरे यात्री के बैग से बदल गया। दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रही बस में हुई इस अदला-बदली के बाद नवीन कुमार पुत्र पुष्कर लाल, निवासी नौरख, पीपलकोटी ने सरिता श्रीवास्तव का बैग चौकी पीपलकोटी में जमा करा दिया।
पीपलकोटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरिता श्रीवास्तव से संपर्क किया और दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को उनका बैग सकुशल वापस लौटा दिया। अपना सामान वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने चमोली पुलिस की संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद किया।

By admin