Share Post
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के तहत जगरूकता अभियान लगातार जारी
थाना दन्या व देघाट ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
1. थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर दन्या में
2. थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जीआईसी, पत्थर खोला देघाट में सड़क जागरूकता माह अभियान के तहत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
उपस्थित स्कूली बच्चों व स्टाफ को सड़कों पर यातायात संकेतों का पालन करने, हमेशा सड़क पर बाएं ओर चलने, स़ड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने व बिना डीएल वाहन ना चलाने हेतु आवश्यक जानकारियां देकर जागरुक किया गया। गई। वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), नशे के दुष्प्रभावों हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बाल अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों व सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग करने आदि विषयों पर लाभप्रद जानकारी दी गई ।

By admin

You missed