Share Post
थराली -समझाइश के बाद भी नहीं माने, शांति भंग करने पर थराली पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
आज दिनांक 21/02/2026 को थाना थराली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रुईसान सोल डूंगरी निवासी दो व्यक्ति विगत 5–6 दिनों से शराब के सेवन के उपरांत आपस में आरोप-प्रत्यारोप एवं मारपीट कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सूचना पर थाना थराली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर समझाइश दी गई, किंतु दोनों द्वारा आपसी विवाद समाप्त करने हेतु कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शांति भंग की आशंका पर दोनों व्यक्तियों सतीश चंद पुत्र द्वारिचंद, उम्र 38 वर्ष व कैलाश पुत्र स्व0 प्रेम राम, उम्र 32 वर्ष निवासीगण ग्राम रुईसान सोल डूंगरी के विरुद्ध धारा 126/136/170 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
चमोली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

By admin

You missed