Share Post

देहरादून। भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस सूची में उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर फायर सर्विस के कार्मिक तक शामिल हैं।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (PSM)

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को प्रदान किया जाएगा—

  • श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय, उत्तराखंड।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)

(पुलिस सेवा)
सराहनीय सेवाओं के लिए निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है—

 

 

 

 

 

 

 

श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग।

 

श्री शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।

श्रीमती ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर, देहरादून।

श्री सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखंड।

श्री साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।

(फायर सर्विस)
फायर सर्विस में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए—

श्री गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।

  1. श्री मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।

डीजीपी ने दी बधाई

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस की पेशेवर दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान न केवल पदक विजेताओं के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त उत्तराखंड पुलिस बल के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

By admin

You missed