देहरादून ,वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
01 शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी स्कूटी हुई बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में जा चुका है जेल
कोतवाली डालनवाला
दिनांक 14-01-2026 को वादी श्री मनोज कुमार जुगरान पुत्र श्री मोहन प्रसाद जुगरान निवासी: स्ट्रीट नं0 1, शास्त्रीनगर, नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि परेड ग्राउण्ड के पास से उनकी स्कूटी होण्डा एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-बीजेड-4153 रंग सफेद को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 11/2026 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। दिनांक: 15-01-26 को बलवीर रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक बिना नम्बर प्लेट की संदिग्ध स्कूटी को रोेककर स्कूटी चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो स्कूटी चालक द्वारा अपना नाम मनोज वर्मा बताते हुए उक्त स्कूटी को दिनांक: 14-01-26 को परेड ग्राउण्ड के पास चोरी करना बताया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त स्कूटी को किसी अन्य व्यक्ति को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में था, पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा स्कूटी की आगे व पीछे की नम्बर प्लेट को निकालकर फेंक दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में जेल जाना प्रकाश में आया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
मनोज वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी- आर0के0पुरम, अधोईवाला, शिव मंदिर के सामने, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 39 वर्ष
बरामदगी :-
स्कूटी होण्डा एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-बीजेड-4153 रंग सफेद
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज वर्मा
1- मु0असं0 196/2019 धारा 34, 379, 411 भादवी चालानी थाना रायपुर जनपद देहरादून
2- मु0अ0स0 25/2020 धारा 398/401 भादवि, थाना डालनवाला
3- मु0अ0स0 161/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना डालनवाला
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 रजनीश कुमार
2- का0 आदित्य राठी
3- का0 मधुसूदन
