Share Post
चमोली -पुलिस का वृहद जागरूकता अभियान गति पर— छात्राओं को ड्रग्स, साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा पर दिया सशक्त संदेश, विद्यालयों व मेलों में भी हुई गहन जागरूकता।
चमोली पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे वृहद “जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान” के तहत आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस ने आमजन, विशेषकर छात्राओं को नशे, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा की मजबूत सीख दी।
आज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के वार्षिकोत्सव समारोह में, माननीय विधायक बद्रीनाथ, श्री लखपत बुटोला, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती, प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने मुख्य रूप से छात्राओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी चमोली ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा—ड्रग्स युवाओं के भविष्य को खत्म कर देती है, इससे दूर रहना ही सबसे बड़ी जीत है।साइबर अपराध हर दरवाजे पर दस्तक दे रहा है—सचेत रहें, सुरक्षित रहें। सोशल मीडिया पर जागरूक रहें, अनजान लिंक, फर्जी कॉल और ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की असुरक्षा या शोषण की स्थिति में तुरंत 112 या निकटतम पुलिस को सूचित करें—पुलिस सदैव आपके साथ है।
थाना गैरसैंण में “दोस्त पुलिस” कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरोला ने अमर उजाला के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण की बालिकाओं को थाना परिसर में आमंत्रित किया। यहाँ छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बालिकाओं ने पहली बार थाना संचालन को करीब से देख उत्साह व्यक्त किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ कर स्वयं को सुरक्षित व्यवहार हेतु प्रेरित महसूस किया।
कोतवाली चमोली क्षेत्रांतर्गत मैठाणा में आयोजित मेले तथा ज्योतिर्मठ क्षेत्र के चल रहे मेले में भी चमोली पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यहाँ पुलिस टीम ने नशे के खतरे,साइबर ठगी,ऑनलाइन फ्रॉड,के बारे में जनसमूह को जागरूक किया और पम्पलेट वितरित किए।

By admin

You missed