Share Post
गंगोलीहाट-आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली बेरीनाग, कोतवाली गंगोलीहाट व थाना कनालीछीना में शान्ति एवं अमन गोष्ठी आयोजित
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज आदि त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार कोतवाली बेरीनाग में प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार गंगवार, कोतवाली गंगोलीहाट में प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश चन्द्र जोशी व थाना कनालीछीना में थानाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह द्वारा शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी में सीएलजी सदस्य, पीस कमेटी, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, पटाखा कारोबारी आदि सम्मिलित हुए। उपस्थित जनों से समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
सभी व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए, जिससे चोरी व छीनाझपटी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने हेतु बताया गया ताकि भीड़भाड़ के समय ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
पटाखा कारोबारियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों को त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतने व किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

By admin

You missed