Share Post
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा के अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता चल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान पार्किंग स्थलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।

By admin

You missed