Share Post
हरिद्वार -SSP हरिद्वार के प्रयासों से पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरुकता कैंप आयोजित
कैंसर के लक्षण एवं बचाव की दी जानकारी
एक्सपर्ट्स ने स्वस्थ जीवन शैली को बताया आवश्यक
120 से अधिक लोगों ने उठाया कैंप का फायदा
पुलिस कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रयासों के परिणामस्वरुप आज पुलिस लाईन हरिद्वार में उज्जवल सपने NGO व गंगा प्रेम हॉस्पिटल रायवाला के सहयोग से कैंसर जागरुकता कैम्प आयोजित किया गया।
विशेषज्ञ डा० तरन जीत सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को कैंसर के ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल आदि रुपों के शुरुआती लक्षण, जांच, बचाव के उपाय के साथ साथ एचपीवी वैक्सीन के फायदे बताते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। 120 से अधिक महिलाओ व पुरुषों ने कैंप का लाभ उठाया।

By admin

You missed