साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पितृ अमावस्या पर महायज्ञ का आयोजन
आवश्यक सूचना समय के अभाव के कारण हम आप तक नहीं पहुंच पा रहे है इसी संदेश को स्वीकार करे व कार्यक्रम में समय से उपस्थिति दर्ज कराए
21 सितंबर समय दोपहर 1बजे स्थान पुलिस लाइन शिव मंदिर मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर,सम्मानित साथियों आपको सादर आमंत्रित किया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लावारिस पुण्य आत्माओं की शांति के लिए पितृ अमावस्या पर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिन लावारिस मृतकों का हम अंतिम संस्कार करते है शायद उनके परिवार वालो को तो ये भी नहीं पता होगा कि उनके परिवार का एक सदस्य इस दुनिया में नहीं रहा इस लिए उनके वारिस बनकर हमने अंतिम बिदाई दी तो हमारा ही कर्तव्य बनता है कि हम ही उनकी आत्माओं की शांति के लिए यज्ञ कराए में अकेली नहीं हु आप सब भी मेरे परिवार का हिस्सा हो आप सबका प्रेम व साथ मिलता है तो ये जिम्मेदारी लगातार निभा पा रही हु आओ हम सब मिलकर उन पुण्य आत्माओं की शांति के लिए अपने हाथों से महायज्ञ में आहुति देते है हमे आप आपका इंतजार रहेगा हम सब ईश्वरीय सेवा में भरोसा करते है और अंतिम संस्कार की सेवा को सबसे बड़ी सेवा मानते है उन पुण्य आत्माओं को शांति मिले प्रभु हमे इस सेवा को करने की शक्ति व सामर्थ्य दें
धन्यवाद
महाकाल की बेटी
क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिसो की वारिस वर्ल्ड गिनीज रिकॉड होल्डर राष्ट्रीय अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट 8273189764
