देहरादून-लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मालदेवता क्षेत्र के केशरवाला में क्षतिग्रस्त मार्गो का जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों से बरसात से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता तथा संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों मे ले जाने के निर्देश दिए गए।
