देहरादून-नशा तस्करो पर दून पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 06 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 20.34 ग्राम अवैध स्मैक, 622 ग्राम अवैध गांजा तथा 360 नशीले कैप्सूल हुए बरामद
तस्करी में प्रयुक्त 02 स्कूटियों, मोटर साइकिल तथा ई-रिक्शा को पुलिस ने किया सीज
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
1- कोतवाली पटेलनगर
09.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज
पटेलनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12-09-2025 को 01 अभियुक्त नितिन उर्फ नाटू पुत्र स्व0 लारेंस को ब्रह्मपुरी चौक से ब्राह्ममण वाला के पास से 09.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्याः यू0के0-07-एफके-4044 को पुलिस द्वारा सीज किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- नितिन उर्फ नाटू पुत्र स्व0 लारेंस निवासी 338 ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, पटेलनगर, उम्र 32 वर्ष
बरामदगी:-
1- 09.03 ग्राम अवैध स्मैक
2- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या: यू0के0-07-एफके-4044
2- थाना क्लेमेंटाउन
360 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक – 12/09/2025 को क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा झील तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 नशा तस्कर अशरफ अली पुत्र हाशिम अली 390 अवैध प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल Spas med Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर मु0अ0सं0- 73/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
अशरफ अली पुत्र हाशिम अली निवासी पीपल के पेड़ के पास, बड़ा भारुवाला, थाना क्लेमेंटटाउन, देहरादून
बरामदगी:-
1- 390 अवैध प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल Spas med Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules
2- तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीएन-2710
3- कोवताली डालनवाला
3.09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 10-09-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करनपुर पुलिस चौकी के पास से 02 अभियुक्तों को 3.09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त को एक यामाहा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफडब्ल्यू-1097 को सीज किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- दीपिन पुत्र श्री राकेश निवासी- लेन नंबर 7, शुक्ला हाउस, धर्मपुर निकट रेवती नर्सिंग होम, थाना नेहरू कॉलोनी, जिला देहरादून स्थाई पता- ग्राम खरसाली, तहसील व थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 18 वर्ष
2- सौरभ पुत्र श्री राजेन्द्र निवासी- ग्राम निशणीं, तहसील बड़कोट, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी:-
01- कुल 3.09 ग्राम अवैध स्मैक
02- तस्करी में प्रयुक्त यामाहा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफडब्ल्यू-1097 रंग काला
4- थाना नेहरू कालोनी
622 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त को अवैध 622 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 320/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
राहिल पुत्र श्री संजय नाथ निवासी सफेरा बस्ती निकट रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी:-
622 ग्राम अवैध गांजा
5- थाना रायवाला
08.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा सीज
रायवाला पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरिपुरकला प्राइमरी स्कूल तिराहे के पास से 01 अभियुक्त को 8.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या: यू0के0-08-ईआर-7416 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0 152/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
मोहित पुत्र अरविन्द सिंह उर्फ हरवीर सिंह नि0 कुमरपुर तहसील सावर थाना याकुडगंज जनपद कासगंज उ0प्र0 हाल नि0 नखलक धाम रानीगली कोतवाली हरिद्वार उम्र: 25 वर्ष
बरामदगी:-
1- 08.22 ग्राम अवैध स्मैक
2- ई-रिक्शा संख्या: यू0के0-08-ईआर-7416
