देहरादून,स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का पलटवार,अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई स्नैचिंग की घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में छीने गये 02 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हुई बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त पूर्व में जा चुका है जेल
अभियुक्त पर मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी, चोरी तथा अन्य अपराधों के 09 अभियोग है दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
1- थाना नेहरू कॉलोनी
मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक अभियोग
वादिनी सोनाली पुत्री सम्भू निवासी ईश्वर विहार, दीपनगर, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा निरंजन फार्म के पास से रात्रि में उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 – 224/25, धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा निरन्तर प्रयासों से मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 23/08/2025 को बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त राहुल साहनी पुत्र रंजीत साहनी को घटना में छीने गये स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी तथा चोरी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
राहुल साहनी उर्फ इंडिया पुत्र रंजीत साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, सीमाद्वार, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष।
बरामदगी:-
घटना में छीना गया स्मार्ट फोन वीवो कंपनी का
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :-
1- मु0अ0सं0- 402/19 धारा- 4/25 ARMS ACT कोतवाली नगर देहरादून।
2- मु0अ0सं0- 45/20 धारा- 4/25 ARMS ACT कोतवाली नगर देहरादून।
3- मु0अ0सं0- 261/21 धारा- 380,411 IPC कोतवाली नगर देहरादून।
4- मु0अ0सं0- 394/21 धारा- 380,411 IPC कोतवाली नगर देहरादून।
5- मु0अ0सं0- 472/23 धारा- 379,411 IPC कोतवाली नगर देहरादून।
6- मु0अ0सं0- 118/24 धारा- 4/25 ARMS ACT कोतवाली नगर देहरादून।
7- मु0अ0सं0- 36/2021 धारा- 4/25 ARMS ACT कोतवाली कैंट देहरादून।
8- मु0अ0सं0- 50/22 धारा- 60 Ex. ACT कोतवाली कैंट देहरादून।
9- मु0अ0सं0- 18/25 धारा- 8/20 NDPS ACT कोतवाली कैंट देहरादून।
2- कोतवाली पटेलनगर
01 मोबाइल स्नैचर को पटेलनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वादी श्री देव कुमार पुत्र मनोहरलाल निवासी निकट सब्जी मण्डी बंजाराला कोतवाली पटेलनगर द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका आई फोन छीन कर फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0-432/2025 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 22-08-2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कबाडी पुल के पास हरिद्वार बाईपास रोड से एक अभियुक्त कुणाल पुत्र राजकुमार को घटना में छीने गये आई फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी: यू0के0-07-एचबी-7201 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूरा करने के लिये उसके द्वारा उक्त छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
कुणाल पुत्र राजकुमार चौहान निवासी महादेव एनक्लेव, कैलाशपुर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
बरामदगी:-
01: घटना में छीना गया आई फोन (कीमत 80,000 /-₹)
02: घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचबी-7201
