Share Post

देहरादून,वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा चोरी की गयी स्कूटी को बेचने के लिया डाला गया था OLX पर

पुलिस द्वारा OLX व इंटरनेट से जानकारी जुटाकर किया घटना का खुलासा

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम

थाना क्लेमेंटाउन

दिनांक 23/07/2025 को थाना क्लेमेंट टाउन पर वादी प्रवीन भाटी निवासी 06 सहस्त्रधारा रोड रूद्र सोसाइटी थाना राजपुर जनपद देहरादून ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की उनकी स्कूटी, जो की बुद्धा टेम्पल के बाहर खडी थी, जिस पर चाभी लगी थी, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तत्काल मु०अ०सं०- 55/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना क्लेमेंट टाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त का संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, इस दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त द्वारा चोरी की गयी स्कूटी को बेचने के लिए OLX पर डाला गया है, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए OLX व इंटरनेट के जानकारी साझा की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आकाश भल्ला को पिपलेश्वर मंदिर से नई बस्ती की ओर जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान चोरी की गयी स्कूटी संख्या UK07BP5199 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त द्वारा स्कूटी को बेचने का प्रयास किया गया था परन्तु गाडी के कागजात न होने के कारण कोई खरीददार नहीं मिला, जिस पर अभियुक्त द्वारा OLX पर उजत गाड़ी की फ़ोटो को अपलोड कर बेचने के लिया डाला गया था। आज भी अभियुक्त दोबारा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता अभियुक्त :-

आकाश भल्ला पुत्र हंसराज भल्ला निवासी – 244 बैंक कालोनी, अजबपुर कला, थाना नेहरु कालोनी, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

बरामद माल :-

1- स्कूटी सं०- UK 07 BP 5199 रंग सफ़ेद
2- स्कूटी की चाबी होंडा कम्पनी की

पुलिस टीम :-

1- अ०उ०नि० संतोष कुमार नेगी
2- कां० रणवीर शाह
3- कां० संजय कुमार
4- कां० कैलाश पंवार
5- कां० राजीव कुमार
[17:16, 19/08/2025] H S VSK:

By admin

You missed