Share Post
 देहरादून -बच्चे पर जानलेवा हमला करने वाली अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्चे के परिजनों के साथ हुए पुराने विवाद के चलते बदला लेने की नियत से अभियुक्ता द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्ता की जल्द गिरफ्तारी के दिये थे निर्देश
कोतवाली नगर
दिनांक – 16/07/2025 को वादी श्री जगपाल पुत्र नन्हें पहलवान निवासी- ग्राम कबूलपुर, थाना बरखेडा, तह०- बिसलपुर, पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल रीठा मंडी देहरादून
द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी की दिनांक- 16/07/2025 को उनके घर के सामने रहने वाले व्यक्ति दानवीर की पत्नी मीना देवी, जिसके साथ उनका पूर्व में विवाद हुआ था, के द्वारा घर के बाहर खेल रहे उनके 05 वर्षीय पुत्र को अपने घर में ले जाकर उसे जान से मारने की नियत से उसके सर पर सील के पत्थर से वार कर दिया, जिसे गम्भीर अवस्था में उनके द्वारा दून अस्पताल की आई०सी०यू० में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिती गम्भीर बनी हुई है तथा डाक्टरों द्वारा उसके सर पर कई फ्रैक्चर होना बताया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0: 265/25 धारा: 109/118(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक- 17-07-25 को बच्चे पर जानलेवा हमला करने वाली अभियुक्ता मीना देवी पत्नी दानवीर को लक्खीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-
मीना देवी पत्नी दानवीर निवासी- रीठा मन्डी, लक्खीबाग, देहरादून

By admin

You missed