Share Post

देहरादून-वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,03 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई प्लेटिना मोटर साइकिल बरामद

कोतवाली ऋषिकेश

दिनांक – 21/05/2025 को वादी श्री मनप्रीत सिह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गुरू की वंगडी नेडी गोविन्दगढ जिला फतेहगढ साहिब पंजाब द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा हेमकुण्ड गुरूद्वारा ऋषिकेश के बाहर से उनकी बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल संख्या: पीबी-70-डी-7074 चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0-316/2025 धारा 303(2)भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 23-06-25 को ढालवाला पुल बैरियर के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों (01) हनी कुमार पुत्र माखन सिंह (02) सुनील कुमार पुत्र गुरमीत राम तथा (03) जसप्रीत पुत्र कश्मीरी लाल को चोरी की उक्त बजाज प्लेटिना बाइक संख्या: पीबी-70-डी-7074 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त उक्त चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- हनी कुमार पुत्र माखन सिंह निवासी ग्राम सलो थाना नवा शहर सरदार भगत सिंह नगर, पंजाब उम्र 30 वर्ष।
2- सुनील कुमार पुत्र गुरमीत राम निवासी ग्राम सलो, थाना नवा शहर सरदार भगत सिंह नगर, पंजाब उम्र 20 वर्ष।
3- जसप्रीत पुत्र कश्मीरी लाल निवासी ग्राम थाना नवा शहर सरदार भगत सिंह नगर, पंजाब, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी:-

बजाज प्लेटिना बाइक संख्या: पीबी-70-डी-7074

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 साहिल वशिष्ठ
2- का0 अंगेश्वर
3- का0 संजय सेंजवाल

4- का0 मनीष नेगी

By admin

You missed