Share Post

सोमवार को सहसपुर विधानसभा अंतर्गत बड़ोवाला स्थित शौर्य वेडिंग प्वाइंट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सहभागिता कर महान राष्ट्रभक्त डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि — “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न केवल भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे, बल्कि वे एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनका ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ का उद्घोष आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि डॉ. मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने हेतु हम निरंतर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहें।”

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मदन सिंह, मेघ सिंह, दर्शन सिंह रावत,अनिल नौटियाल, जयबीर राणा, सुखबीर बुटोला, गीता मौर्या सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

You missed