Share Post
नैनीताल-झपट्टामारी कर छीने गए किए गए मोबाइल को 24 घंटे के अंदर जीआरपी ने मोबाइल सहित शातिर चोर को दबोचा
अभियुक्त की खिलाफ पूर्व मे जनपद नैनीताल मे मुकदमे है पंजीकृत
एस0पी0 जीआरपी के आदेशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी जीआरपी काठगोदाम के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए झपट्टामारी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम मे गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 14/06/25 को अभियुक्त आदिल मोहम्मद कुरैशी पुत्र शमशुद्दीन निवासी लाइन नंबर 12 राशिद तेली की दुकान के सामने मीट मार्केट के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र- 21 वर्ष को मय मोबाइल रियल मी narzo संबंधित मु0अ0सं0-15/25 अंतर्गत धारा- 304(2), 317(2) BNS मे गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास–
अभि0 के खिलाफ जनपद नैनीताल में बनभूलपुरा थाना में चोरी के मामले दर्ज हैं, जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1.अ0उ0नि0 गुसाई राम, थाना जीआरपी काठगोदाम।
2.हे0कानि0 अनिल कुमार,थाना जीआरपी काठगोदाम।
3.कानि0 शिव कुमार, थाना जीआरपी काठगोदाम।

By admin

You missed