Share Post

देहरादून-अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।

256 ग्रा0 चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कोतवाली ऋषिकेश

मा0मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी / बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक: 15-06-2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास से 01 अभियुक्त अमन नाथ पुत्र श्री सतपाल नाथ को 256 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अप0सं0 : 306/25 धारा : 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: अमन नाथ पुत्र श्री सतपाल नाथ निवासी गली न0-16 काली की ढाल आईडीपीएल ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -19 वर्ष
बरामदगी: 256 ग्राम अवैध चरस

पुलिस टीम
1- उ0नि0 विनय शर्मा
2- कानि0 सुमित चौधरी

By admin

You missed