Share Post

देहरादून-कोतवाली क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर किया अनावरण

चोरी के वाहन सहित 02 वाहन चोरों को किया गिरफ़्तार

दोनों अभियुक्त पूर्व में भी कई अभियोग में जा चुके हैं जेल

कोतवाली नगर

वादी श्री जसमीत द्वारा अपनी स्कूटी एक्टिवा संख्या Uk07AQ6819 के त्यागी रोड से चोरी होने के संबंध में दिनाक 13-06-25 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर कोतवाली नगर
पर मु0अप0सं0 : 223/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्ध के संबंध में जानकारी एकत्रित की गईं। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार के अभियोग में जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान भौतिक स्थिति का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे कॉलोनी तिराहा लक्खी बाग के पास से दो अभियुक्तगण शादाब व आरिफ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की स्कूटी संख्या : UK07AQ6819 बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए उनके द्वारा 2 दिन पहले उक्त स्कूटी को त्यागी रोड से चोरी किया गया था, जिसको वे दोनों मद्रासी कॉलोनी में बेचने के लिए जा रहे थे । इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हे पकड़ लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. शादाब पुत्र इदरीश निवासी वाणी विहार अधोईवाला वार्ड नंबर 51 रायपुर देहरादून, उम्र 23 वर्ष।
2. आरिफ पुत्र साबिर निवासी वाणी विहार अधोईवाला वार्ड नंबर 51 रायपुर देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त शादाब–
1.मु0अ0सं0-04/2018 धारा-380,457,411 आईपीसी थाना रायपुर,
2.मु0अ0सं0-515/2024 धारा- 305(क),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, 3.मु0अ0सं0-517/2024 धारा-305(क),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर तथा
आरिफ के विरुद्ध- 1.मु0अ0सं0-474/22 धारा 25/4 आ0 एक्ट थाना रायपुर, 2.मु0अ0सं0-70/2017 धारा 323,336 आईपीसी थाना रायपुर,
3.मु0अ0सं0- 157/2019 धारा 379,411 आईपीसी थाना रायपुर,
4.मु0अ0सं0- 326/20 धारा 25/4 आ0 एक्ट थाना रायपुर,
5.मु0अ0सं0-74/25 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना बसन्तविहार

बरामदगी
1. स्कूटी एक्टिवा मेंहदी रंग न0- UK 07AQ6819।

पुलिस टीम
1. उ0नि0 आशीष कुमार (चौकी प्रभारी लक्खी बाग)
2. उ0नि0 देवेन्द्र पंवार।
3. का0 संदीप
4. का0 विनोद सिंह
5. का0 महेश
6. का0 राजेश कुंवर।

By admin

You missed