Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में संपन्न हुए। चुनाव में आम सभा ने संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुई।

मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि चुनाव में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव निर्वाचित किया गया। वहीं राकेश रयाल एवं हेमा चंद को संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल एवं रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। साथ ही संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने का भी संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और आपसी समन्वय से संघ को और मजबूत बनाया जाएगा।

By admin