Spread the love
ऑपरेशन प्रहार का असर: शराब तस्करों से लेकर नशे में हुड़दंगियों तक, चमोली पुलिस की सख्त कार्रवाई
1- श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में देवदर्शनी बैरियर से आगे एकादशी बैरियर के पास पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ज्योतिर्मठ की ओर से आ रही ऑल्टो कार संख्या UK-11-B-8161 को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 30 अद्धे अंग्रेजी शराब, मार्का Black Magic Whisky बरामद हुई।अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने पर पुलिस ने वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान—सन्दीप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खड़गोली, थाना नन्दानगर, उम्र 29 वर्ष, सूरज सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सेमा, नन्दानगर, उम्र 22 वर्ष,आदित्य पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी सिंहधार, ज्योतिर्मठ, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई।
शराब परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो कार को सीज कर दिया गया। मामले में मु0अ0सं0 12/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम- उ0नि0 प्रकाश बिष्ट, कां0 कैलाश, कां0 अजयपाल, कां0 विकास जुयाल, कां0 शीशपाल, कां0 गौरव रावत, म0कां0 सपना
2- इसी क्रम में बैनीताल मेले में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर माहौल खराब करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध भी कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया

By admin