Share Post
ज्योति भण्डारी
देहरादून -पुलिस कप्तान अजय सिंह IPS की कुशल रणनीति से बसंत विहार क्षेत्र की डकैती की घटना का लगभग शत प्रतिशत माल बरामद करते हुए सभी 06 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पार
डकैती के मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त {शुभम त्यागी } को पीसीआर में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गए लगभग डेढ लाख रू0 से अधिक मूल्य के आभूषणों को किया बरामद
पुलिस द्वारा घटना में लूटा गया करीब 10 लाख कीमत का माल सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया बरामद
अभियुक्त द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ बसंत विहार क्षेत्र में डकैती की घटना को दिया था अंजाम।
अभियोग में दून पुलिस द्वारा की गई लगभग शत प्रतिशत माल बरामदगी
थाना बसन्त विहार
 दिनांक: 13-04-24 को पर्ल हाइट बसन्त विहार में हुई थी डकैती की घटना
अभियुक्त- शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी ग्राम व पोस्ट बहेड़ी थाना मसूरपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष
बरामदगी
घटना में लूटी गई लगभग डेढ लाख रू0 से अधिक मूल्य की ज्वैलरी।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता
– ओमवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी सेवला कला पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम हसनपुर मदनपुर भगवानपुर हरिद्वार
– मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद इसराइल ग्राम नियामन थाना चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
– मोहम्मद फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी उपरोक्त
– मनदीप उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय सतीश सिंह निवासी ग्राम चितौली थाना हातीशपुर जिला हापुड उत्तर प्रदेश हाल पता राघव बिहार प्रेमनगर
– कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष कुमार निवासी नियामु थाना चरथावल उत्तर प्रदेश

By admin

You missed