Share Post

 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को शादी के सीजन व त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 07.अक्टूबर.2024 की देर रात्रि तक चलाए गये चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 07 वाहन चालकों (कोटद्वार-01, सतपुली-01,पौड़ी-01,देवप्रयाग-02,म.थाना श्रीनगर-01व यातायात कोटद्वार-01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम.वी.एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।

By admin

You missed