Spread the love

देहरादून,”ऑपरेशन प्रहार”

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

वाहन चोरी की घटना के दून पुलिस ने किया खुलासा, शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्कूटी हुई बरामद

अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 21/07/2026 को वादी अंकुर जैन द्वारा पीपल मंडी के पास से अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु०अ०सं०- 265/26, धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया ।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 24.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटना में शामिल 01 अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्त से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

मनोज वर्मा पुत्र जगदीश निवासी मकान नंबर 74 आर०के० पुरम रायपुर, देहरादून, उम्र 39 वर्ष

बरामदगी

एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07BX 9907

पुलिस टीम :-

1- अ०उ०नि० महेंद्र पाल सिंह
2- का० राजेश कुंवर
3- का० हारून

By admin

You missed