हरिद्वार-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहां आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी उत्तराखण्ड की समृद्ध बागवानी क्षमता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि एवं बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, महक क्रांति तथा सुगंधित और औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘हिमालय ब्रांड’ के माध्यम से उत्तराखण्ड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश और दुनिया में अलग पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास, कृषि, बागवानी, मत्स्य, पर्यटन, निवेश और खनन सहित अनेक क्षेत्रों में उत्तराखण्ड देशभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार श्री आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, मेयर हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल, मेयर रुड़की श्रीमती अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन समिति श्री विनय रोहिल्ला, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्री ओम प्रकाश जगदग्नि, श्री श्यामवीर सैनी, श्री देशराज कर्णवाल, श्री नितिन गौतम, श्री अजीत चौधरी, श्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विक्रम भुल्लर, भाजपा नेता श्री लव शर्मा, श्री आशु चौधरी, श्री हीरा सिंह बिष्ट, सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती निशा यादव, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री हर गिरी, उप जिलाधिकारी श्री योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
