दन्या -राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ। विभागीय निर्देशानुसार राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में सात दिवसीय समर कैम्प के पहले दिन भाषा आधारित कई गतिविधियों को किया गया। प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत द्वारा समर कैंप ने बच्चों को सात दिवसीय समर कैंप की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समर कैंप के पहले दिन बच्चों को अंग्रेजी में दैनिक शब्दों से परिचित कराया गया। इसके बाद उन्हें आपस में अंग्रेजी भाषा के साथ ही अन्य भाषाओं पर चर्चा परिचर्चा कराई गई। समर कैंप के पहले दिन 29 बच्चों ने भाग लिया। एमडीएम कराने के उपरांत प्रथम दिवस के कैम्प का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत व सहायक अध्यापक महेश चंद्र भट्ट उपस्थित में बच्चों को सभी प्रकार की गतिविधियों से रूबरू कराया गया।
