Spread the love
पिथौरागढ़ -नशे के सौदागरों पर SOG का शिकंजा — हेरोइन (स्मैक) सहित तस्कर गिरफ्तार
सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी SOG श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
महादेव धारे वाली रोड पर एक व्यक्ति को हीरोइन 5.87 ग्राम (पन्नी,अखबार पेपर, रबर सहित) के साथ गिरफ्तार किया।
 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अक्षत कुमार निवासी न्यू बजेठी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
 अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्कूटी भी सीज की गयी ।
SOG टीम:- उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उ0नि0 दीपक खनका, का0 सतेन्द्र सुयाल, का0 सोनू कार्की, का0 गोविन्द रौतेला ।

By admin