Spread the love
लंबित विवेचनाओं एवं अभियानों की समीक्षा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग ने लिया विवेचकों का विस्तृत आदेश कक्ष
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं सड़क सुरक्षा पर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 14.05.2026 को पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग एवं थाना थराली के समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। आदेश कक्ष के दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा कोतवाली/थाना स्तर पर लंबित/पार्ट लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
बैठक के दौरान समस्त पोर्टलों की अध्यावधिक स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रविष्टियों को तत्काल अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। एम0वी0एक्ट के अंतर्गत किए गए चालानों की समीक्षा करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित पंचायतनामों की स्थिति एवं उनके लंबित रहने के कारणों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार रखा जाए। इसके अतिरिक्त लंबित गैरजमानती वारंट एवं कुर्की वारंटों की समीक्षा करते हुए उनकी शीघ्र तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित शस्त्र लाइसेंसों की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद में प्रचलित अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी लेकर दुर्घटना संभावित स्थलों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने एवं पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विगत तीन वर्षों के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण किया गया तथा दुर्घटना रोकथाम हेतु आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित e-DAR फार्म निर्धारित समयावधि 24/48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से भरे जाएं ताकि पीड़ितों को समय पर राहत एवं मुआवजा मिल सके। साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दिए जाने वाले लाभों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ितों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए।
आदेश कक्ष के अंत में सभी विवेचकों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने, विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने तथा चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस की सकारात्मक एवं संवेदनशील छवि को और मजबूत करने हेतु प्रेरित किया गया।

By admin

You missed