Share Post
देहरादून-एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा ,घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी 02 लाख रू0 से अधिक की नगदी हुई बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे है आदि,  इलेक्ट्रीशियन का करते है काम
काम के बहाने अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए रैकी कर देते है घटनाओ को अंजाम
कोतवाली ऋषिकेश
वादी श्री विजय पुत्र सुरेश निवासी: गली नं0 5 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 14-01-26 की रात्रि में अज्ञात चोर ने उनकी दयानंद मार्ग निकट दुर्गामन्दिर चन्द्रेश्वर नगर स्थित दुकान के शटर का ताला तोडकर उसके अन्दर लाकर में रखी धनराशि चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 26/26 अन्तर्गत धारा 305 (ए)/331(4) बी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 16-01-26 को धोबीघाट के पास वाली सडक पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एल-9375 पर सवार अभियुक्तगणों को चैकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त स्कूटी को तेजी से विपरीत दिशा में घुमाकर वहां से भागने प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर-घोट कर पकड लिया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम 01: मुकेश तथा 02- अमर उर्फ पर्रा बताया गया। मौके पर अभियुक्तों की तलाशी लेने पर अभियुक्त मुकेश के पास से 1,43,800 तथा अभियुक्त अमर उर्फ पर्रा के पास से 82,200 रू0 कुल 2,26,000 रू0 नगद बरामद हुए। बरामद नगदी के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त नगदी को दुर्गामन्दिर चन्द्रेश्वर नगर स्थित एक दुकान से चोरी करना बताया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।
 पूछताछ के विवरण :-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो आस-पास के क्षेत्रों में बिजली फिटिंग का कार्य करते हैं तथा दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं। अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा दिनांक: 14-01-26 की रात्रि चन्द्रेश्वर नगर स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।  दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र राजवीर चौहान हाल निवासी गली नं-10/3 चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, (उम्र-25 वर्ष)
2- अमर उर्फ पर्रा पुत्र कुंवर सिंह सजवाण निवासी चौदह बीघा, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढवाल, (उम्र-24 वर्ष)
बरामदगी:
1- घटना में चोरी किये गये 500, 100 तथा 50 के नोट, कुल 2,26,000 /- रू0 नगद
2- 01 मोबाइल फोन
3- 01 आला नकब पेचकस
4- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एल-9375
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 बिनेश कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट
2- उ0नि0 राजकुमार
3- का0 सौरभ वालिया
4- का0 दिनेश महर
5- का0 विनीत
6- का0 अशोक
7- का0 स0पु0 हिमांशु
8- का0 नवनीत (एसओजी)

By admin

You missed