Share Post

देहरादून-वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,चोरी की स्कूटी के साथ 01 वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की पूर्ति के लिए अभियुक्त द्वारा दिया गया घटना को अंजाम

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, वाहन चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल, जिस पर दर्ज है आधा दर्जन अभियोग

कोतवाली डालनवाला

दिनांक 21/09/2025 को वादी श्री दयानन्द पुत्र सलेख चन्द निवासी- ई-6 यमुना कालोनी, जनपद देहरादून ने थाना डालनवाला पर प्रा0 पत्र दिया कि रोजगार तिराहा स्थित वाइन शॉप के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK07BD-8584 को चोरी कर लिया गया है, जिस पर थाना डालनवाला पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक 22/06/2025 को कॉन्वेंट रोड के पास से अभियुक्त रोहित उर्फ तेड़ू पुत्र महिपाल सिह बिष्ट को घटना में चुराई गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए ही उसके द्वारा वाहन चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, वाहन चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध विभिन्न अपराधों के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

रोहित उर्फ तेड़ू पुत्र महिपाल सिह बिष्ट निवासी एमएमडीडी कालोनी डालनवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष।

बरामदगी विवरण

स्कूटी एक्टिवा संख्या UK-07 BD – 8584 रंग काला

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0- 436/2020 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून
2- मु0अ0सं0- 144/2022 धारा- 380/411 भादवि, थाना डालनवाला, देहरादून
3- मु0अ0सं0- 205/2022 धारा 436 भादवि, थाना रायपुर, देहरादून
4- मु0अ0सं0- 268/2022 धारा- 379/411 भादवि, थाना कोतवाली नगर, देहरादून
5- मु0अ0सं0- 85/2025 धारा- 303(2)/317(2) BNS, थाना डालनवाला, देहरादून
6- मु0अ0सं0- 135/2025 धारा- 303(2)/317(2) BNS, थाना डालनवाला, देहरादून

पुलिस टीम

01- प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
02-उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर
03- उ0नि0 जयपाल सिंह
04- कानि0 विजय
05- का0 पंकज मलासी
05- कां0 संदीप कुमार,
06- का0 विनय कुमार
07- का0 आशीष, SOG देहरादून (सर्विलांस टीम)

By admin

You missed