Share Post

रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी का चेकिंग अभियान, 18 व्यक्तियों के चालान कर वसूला संयोजन शुल्क

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी पुलिस द्वारा एसपी जीआरपी के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों का चालान किया गया तथा उनसे कोटपा एक्ट (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम) के अंतर्गत संयोजन शुल्क वसूला गया।

इसके अतिरिक्त रेलवे परिसर में अव्यवस्थित व्यवहार, गंदगी फैलाने व अन्य अनुशासनहीन कृत्यों में संलिप्त पाए गए 06 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर उनसे भी संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस टीम द्वारा यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, धूम्रपान न करने व रेलवे नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

एसपी जीआरपी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि रेलवे स्टेशन की व्यवस्था व सुरक्षा बनी रहे और यात्री निर्भय वातावरण में सफर कर सकें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई से यात्रियों में जागरूकता का संदेश गया है और रेलवे स्टेशन हरिद्वार की साफ-सफाई व अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

By admin

You missed