Share Post
ज्योति भण्डारी
चमोली -मारपीट व गाली-गलौज कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों को थाना नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दिनांक 10-10-24 को वादी श्री उमराव सिंह निवासी ग्राम बड़गुणा कानोल द्वारा थाना नन्दानगर पर आकर तहरीर दी गयी कि 10 अक्तूबर की रात्रि को 1.बीरेंद्र सिंह, 2.हीरा सिंह, 3.धीरज सिंह उर्फ़ नत्थू , 4.गौरव सिंह, 5.प्रेम सिंह 6.गब्बर सिंह, 7.दीपक उर्फ़ देवेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम कानोल के द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की घमकी दी गयी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0-31/2024, धारा 190/191(2)/115(2)/352/351(3)/134 पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के बाद से दोनों पक्षों के मध्य गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद से दोनों पक्षों द्वारा लगातार आपस में लड़ झगड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी। जो कि गांव से अन्य लोगों के लिए भी असुविधा का कारण बन रहा था। गांव में घटना को लेकर डर का माहौल व्याप्त हो रहा था, जिससे स्थानीय निवासी चिंतित थे। पुलिस प्रशासन द्वारा ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाते हुए दोनों पक्षों को लगातार शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गयी।
किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए आज दिनांक 22.10.24 को दोनों पक्षों को थाना नंदानगर घाट बुलाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी घटना की सही जानकारी देने के बजाय वादी पक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आरोपियों को धारा-170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा-126/135/170 BNSS के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर माननीय न्यायालय उप जिलाधिकारी चमोली के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By admin

You missed