Spread the love
देहरादून-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण तथा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण
परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/अवांछित तत्वों की तलाश हेतु मोबाइल टीमें नियुक्त करने के दिये निर्देश
प्रापर चैकिंग/फ्रिक्सिंग के उपरान्त ही परीक्षार्थियों को अन्दर जाने की अनुमति देने के दिये निर्देश
दिनाँक – 21/06/2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जा रही NEET(UG)  की पुनः परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 20-06-26 को पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण तथा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यस्थाओ का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों में स्थापित किये गये कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सिटिंग प्लान, प्रवेश व निकासी के मार्गों आदि व्यवस्थाओं को चैक करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा के लिये सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही परीक्षा से पूर्व सुरक्षा से संबंधित कोई कमी परिलक्षित होने पर उच्चाधिकारियों तथा परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर उक्त कमियों को तत्काल निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की प्रापर चैकिंग/फ्रिक्सिंग के उपरान्त ही उन्हें परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति देने तथा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास संदिग्धों की तलाश हेतु मोबाइल टीमें नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदि की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए वहां रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

By admin

You missed