NEET परीक्षा में सुरक्षा का मजबूत पहरा — पिथौरागढ़ पुलिस तैयार
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित परीक्षा हमारी प्राथमिकता
आगामी NEET परीक्षा के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे, IPS के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षार्थी निश्चिंत होकर परीक्षा दें, आपकी सुरक्षा में पिथौरागढ़ पुलिस सदैव तत्पर है।
