Spread the love

ज्योति भंडारी

महंगाई, निजी स्कूलों की मनमानी और अवैध खनन के खिलाफ युवा सेना का हल्ला बोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

युवा सेना, देहरादून द्वारा आज सीटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार देहरादून जी को जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी एवं बढ़ती कीमतों, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि, निजी अस्पतालों में बढ़ते उपचार शुल्क, प्राप्त स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों तथा विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

संगठन ने कहा कि बढ़ती महंगाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत तथा अवैध खनन जैसी समस्याओं के कारण आम जनता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इन विषयों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर श्री सागर रघुवंशी जी, प्रदेश अध्यक्ष, युवा सेना उत्तराखण्ड ने कहा कि जनता से जुड़े मूलभूत विषयों पर प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाएं आम नागरिक की पहुंच में रहनी चाहिए। यदि जनहित के इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो युवा सेना प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने को बाध्य होगी।

वहीं श्री सुमित चौधरी जी, प्रदेश महासचिव, युवा सेना उत्तराखण्ड ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर की कीमतें, निजी विद्यालयों की मनमानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं का बढ़ता खर्च आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। प्रशासन को इन विषयों पर नियमित निगरानी व्यवस्था स्थापित कर जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।

श्री मनजीत भट्ट जी, महानगर अध्यक्ष, देहरादून ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवा सेना इस विषय को लेकर निरंतर आवाज उठाती रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

युवा सेना ने जिलाधिकारी से सभी विषयों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर मोहित अमित गोविंद राजू शुभम सोनू आयुष विशाल अभिराज रितेश लक्ष्य समीर कमलेश वरुण कैलाश मन्नू विवेक नीरज वंश आलोक अंश सैकड़ों युवा शिव सैनिक मौजूद रहे

By admin