Spread the love
देहरादून -“ऑपरेशन प्रहार” ,कोतवाली विकासनगर
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी
वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अंजाम देने वाले शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल हुई बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल
अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत है कि आधा दर्जन से अधिक अभियोग
दिनांक – 02/06/2026 की रात्रि वादी श्री ताहिर अली निवासी भीमावाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर के आंगन से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234 को चोरी कर लिया है।  शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-165/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 03-06-26 को त्यागी फार्म हाउस विकासनगर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल एक अभियुक्त जुल्फिकार पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नं0 5 ढकरानी कोतवाली विकासनगर जनद देहरादून उम्र 37 वर्ष को उक्त घटना मे चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234  के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पूर्व में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक अभियोेग पंजीकृत हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
 जुल्फिकार पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नं0 5 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 37 वर्ष
बरामदगी
 घटना में चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234
आपराधिक इतिहास अभियुक्त:
01- मु0अ0सं0 91/2017 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0 71/2018 धारा -379/411 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0 213/2018 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
04- मु0अ0सं0 193/2020 धारा -379/411 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
05- मु0अ0सं0 196/2020 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
06- मु0अ0सं0 233/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
07- मु0अ0सं0 165/2026 धारा-303(2)/317(2)बीएनएस कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
 पुलिस टीम:
01- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
02- उ0नि0 मंयक त्यागी
03- का0 राजेन्द्र बर्थवाल
04- का0 राजवीर

By admin

You missed

चमोली -यात्रा मार्गों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, चमोली पुलिस ने एक माह में 1632 नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा,  चारधाम एवं श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 अपने चरम पर है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जनपद चमोली के विभिन्न यात्रा मार्गों से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर व्यापक स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा सीजन के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर स्वयं एवं अन्य यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने का प्रयास करते हैं। ऐसे वाहन चालकों पर चमोली पुलिस लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते एक माह के दौरान चमोली पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1632 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान— 216 वाहनों पर अवैध रूप से लगी फ्लैशर लाइटों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 175 वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। 14 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। 17 वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म हटाकर संबंधित चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 06 वाहनों में अवैध हूटर का प्रयोग पाए जाने पर चालान किए गए। 03 वाहनों पर नियमों के विपरीत अवैध नेम प्लेट लगी पाई गई, जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का पालन कराने हेतु जनपद पुलिस का विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर और अधिक सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। चमोली पुलिस सभी वाहन चालकों एवं यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करती है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा सुरक्षित यात्रा में सहयोगी बनें। आपकी सतर्कता और जिम्मेदारी ही आपकी तथा अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।