देहरादून, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर गौरा पुलिस की टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में छात्राओं, कामकाजी/ घरेलू महिलाओं को किया जागरूक
उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी देकर किया जागरूकता
महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गए ‘गौरा शक्ति ऐप’ की दी जानकारी
महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं, कामकाजी एवं घरेलू महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस की टीमों द्वारा स्कूल/कॉलेजो, सार्वजनिक स्थानों में छात्राओं, कामकाजी/ घरेलू महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गौरा पुलिस द्वारा उन्हें महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु कानून में किए गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें महिलाओं की सहायता हेतु जारी किए गये महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, 181 व अन्य आकस्मिक सहायता नंबरो की जानकारी दी गई।
साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के लिए विकसित किये गए ‘गौरा शक्ति ऐप’ की जानकारी देते हुए उसमें महिला सुरक्षा हेतु किए गए प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें ऐप में शिकायत पंजीकरण, निकटतम पुलिस स्टेशन/पिंक बूथ की जानकारी, महिला हेल्पलाइन 1091, 112 तथा महिला संबंधी कानूनों की सरल भाषा में जानकारी के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा उनके मोबाइल फ़ोन पर ऐप डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।
अभियान के दौरान सभी महिलाओं व छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
