Spread the love
ऑपरेशन प्रहार” जारी: पोखरी पुलिस का त्वरित एक्शन, शांति भंग करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
चमोली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना पोखरी पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर लंका बहादुर पुत्र केशव बहादुर निवासी ग्राम संभल गांव, नेपाल कालिका एवं केशव बहादुर पुत्र भीमा बहादुर निवासी ग्राम संभल गांव, थाना आवरी, नेपाल को आपस में विवाद एवं मारपीट कर शांति भंग करते हुए पाया गया।
दोनों व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
चमोली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

By admin