Spread the love

डोईवाला । साहित्य, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के 20वें अंक का गरिमामयी विमोचन प्रख्यात लेखक व इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना और दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने किया। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों व रचनाकारों की उपस्थिति रही और साहित्य के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई।

डॉ. धस्माना ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएँ साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच देने के साथ समाज में वैचारिक जागरूकता फैलाती हैं।
वहीं दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से लेखन के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

पत्रिका के संस्थापक व संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने बताया कि ‘साईं सृजन पटल’ का उद्देश्य नवोदित रचनाकारों को मंच देना और साहित्यिक ऊर्जा का संचार करना है। उपसंपादक अंकित तिवारी ने 20वें अंक को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए पत्रिका को और व्यापक बनाने की बात कही।

इस अवसर पर नीलम तलवाड़, अक्षत सहित कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

By admin