Spread the love

रुड़की।अंजुमन इतरका-ए-अदब,रुड़की की ओर से आगामी चौदह नवंबर को अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।नगर निगम स्थित आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को ‘याद-ए-अब्दुल हकीम’ नाम दिया गया है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी,कांग्रेसी नेता एवं संस्था के मुख्य संरक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि मुशायरे में देशभर से प्रसिद्ध शायर और कवि शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में शायरी और कविता के माध्यम से साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही श्रोताओं को बेहतरीन रचनाएं सुनने का अवसर मिलेगा। बताया कि उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता करेंगी,जबकि इंजीनियर मुजीब मलिक मुशायरे की सदारत करेंगे।मुख्य संरक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन,वीरेंद्र जाति,हाजी फुरकान अहमद,रवि बहादुर और विधायक ममता राकेश सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।संस्था के सेक्रेटरी सिकंदर हयात गड़बड़ ने बताया कि मुशायरे में इकबाल अहसर,रियाज सागर,अज्म शाकिरी,अल्ताफ जिया,खुर्शीद हैदर,फखरी मेरठी,मोहन मुंतजिर,राधिका मित्तल,इस्माइल नजर,वसीम राजूपुरी,इमरान फैज,मोनिका मंतशा,महमूद असर,मनोज शाश्वत आदि सहित शायर और कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।बताया कि कार्यक्रम में परिवारों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था होगी।प्रेसवार्ता में सैय्यद सना-उल-हकवसीम अकरम,चांद खां,हाजी जमीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By admin