Spread the love
देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

You missed